चूरू: शेखावत कॉलोनी के युवक को डेढ़ लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने बाइक भी की ज़ब्त
Churu, Churu | Jul 1, 2026 चूरू जिले में एसपी निश्चय प्रसाद एम के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे ऑपरेशन नकेल अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने हेरोइन तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब डेढ़ लाख का चिट्टा बरामद करते हुए तस्करी में काम ली जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।