हैदरगढ़: हैदरगढ़ में ड्रग इंस्पेक्टर की छापेमारी, 8 दवाओं के नमूने सीज कर भेजे लैब, 3 मेडिकल स्टोर को कारण बताओ नोटिस
बाराबंकी जिला औषधि निरीक्षक राजिया बानो द्वारा समस्त थोक औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों एवं गोदामों का स्थलीय सत्यापन एवं निरीक्षणों का निरन्तर जनपद में विशेष प्रर्वतन अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत अबतक 42 प्रतिष्ठानों का सत्यापन एवं 28 औषधियों के नमूने संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया।