मोहनिया: 8 सितंबर को अजगरा नहर के पास एक व्यक्ति से कट्टा के बल पर हुई मोबाइल लूट मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Mohania, Kaimur | Sep 10, 2024 कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के अजगरा नहर के पास से शौच करने गए एक व्यक्ति से टेंपो सवार पांच की संख्या में रहे हथियारबंद अपराधियों ने देशी कट्टा के बल पर मोबाइल का लूट कर लिया था। जिस मामले में कुदरा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त टेंपो को भी जब्त कर लिया गया है, और आरोपियों के खिलाफ छापेमारी जारी है।