ललितपुर: महिला ने अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाया, सुनवाई न होने पर बच्चों के साथ घंटाघर पर धरने पर बैठी
सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत निवासी महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगे हैं।महिला अपने बच्चों के साथ घंटाघर पर धरने पर बैठी महिला के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि उसके पति के द्वारा दूसरी शादी कर ली गई है तथा 2 सालों से उसको किसी भी प्रकार का कोई खर्च नहीं दिया जा रहा है आरोप है कि पति कुछ लोगों के साथ घर में आकर भाई सहित उसके साथ मारपीट की।