सोनीपत: विधायक की गैरमौजूदगी में कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन, 16 जुलाई को हड़ताल की चेतावनी दी
हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के बैनर तले कौशल रोजगार निगम और हुड्डा जन स्वास्थ्य यूनियन सहित अन्य कच्चे कर्मचारियों ने शुक्रवार को एचएसवीपी कार्यालय सेक्टर-15 से विधायक कार्यालय सेक्टर-14 तक रोष मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विधायक निखिल मदान की अनुपस्थिति में उनका ज्ञापन उनके पीए कुलदीप वत्स और सुरेश भारद्वाज को सौंपा।