बिलारी: नगर स्थित रॉयल बैंक्वेट हॉल में कश्यप समाज की एक बैठक की गई आयोजित
नगर स्थित रॉयल बैंक्वेट हॉल में कश्यप समाज की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पालिका अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव का सभी कश्यप समाज के लोगों ने फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सर्वप्रथम भगवान महर्षि कश्यप के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर बैठक का शुभारंभ हुआ।