बिलारी: नागरिक एकता परिषद की ओर से असालतपुर गांव में महिलाओं के साथ की गई बैठक, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
असालतपुर गांव में नागरिक एकता परिषद की ओर से महिलाओं के साथ बैठक कर महिलाओं को जानकारी दी गई। बैठक में नागरिक एकता परिषद के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने महिलाओं को सरकारी योजनाएं जैसे श्रम कार्ड, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, वृद्ध पेंशन, आयुष्मान कार्ड समेत विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी।