बिलारी: भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर विकासखंड बिलारी में किया धरना प्रदर्शन
विकासखंड बिलारी में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया और खंड विकास अधिकारी पर गंभीर आरोप भी लगाए। इस पर खंड विकास अधिकारी ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। वहीं, धरने की सूचना पर उप जिलाधिकारी मनी अरोड़ा धरना स्थल पर पहुंची और उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।