हरदोई: सुरसा थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में कंडों की बठियों में लगी भीषण आग, दमकल ने बुझाई, मचा हड़कम्प
Hardoi, Hardoi | Apr 21, 2026 सुरसा थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खलिहान कंडों की बठियों में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात कारणों से लगी आग ने तेज हवाओं के चलते कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि खलिहान में रखी गयीं दस से ज्यादा बठिया जलकर पूरी तरह राख हो गयीं।