रावतभाटा: रावतभाटा उपखंड के मोरड़ी मानपुरा में सरकारी भूमि से हटने लगा अतिक्रमण, प्रशासन ने ग्रामीणों की मांग पर की कार्रवाई
विजय सिंह ने गुरुवार शाम 7 बजे बताया कि कुशलगढ़ प्रशासनिक जनसुनवाई शिविर में ग्राम मोरड़ी मानपुरा के ग्रामीणों ने सरकारी भूमि पर दोबारा किए जा रहे अतिक्रमण की शिकायत प्रशासन के समक्ष रखी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शिविर प्रभारी कुशाल बरेशा ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू