नानपारा: नवाबगंज थाने में योग सप्ताह के चौथे दिन किया गया योगाभ्यास, नियमित योग करने का लिया संकल्प
नवाबगंज योग सप्ताह के चौथे दिन बुधवार को थाना परिसर में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। योगाभ्यास का संचालन योग वेलनेस सेंटर के योगाचार्य रमेश कुमार ने किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को ताड़ासन, वृक्षासन, वज्रासन, कपालभाति और अनुलोम-विलोम जैसे आसनों का अभ्यास कराया और उनकी विधियां सिखाई।