जबलपुर: रिश्तों का सौदागर पूर्व सरपंच: जबलपुर की नाबालिग ₹2 लाख में बिकी, पुलिस ने मानव तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़
जबलपुर: शहर के घमापुर क्षेत्र से दिसंबर 2025 में लापता हुई एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की तलाश में जुटी पुलिस ने मानव तस्करी के एक रोंगटे खड़े कर देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। जांच में सामने आया कि रेलवे स्टेशन पर मिली इस अकेली बच्ची को झांसे में लेकर पहले मंडला और फिर सीहोर ले जाया गया, जहाँ एक गिरोह के सरगना और पूर्व सरपंच राकेश कोरबे ने उसे महज 2 ला