भोगांव: बेवर क्षेत्र में हाइवे पर संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव मिला, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
बेवर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात हाइवे पर छिबरामऊ के रहने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, मौके पर युवक की बाइक हेलमेट व जेब में रखा पर्स आदि भी गायब मिले। पुलिस इसे सड़क हादसा बता रही है। लोगों में लूट के दौरान हत्या की चर्चा है। हालांकि अभी तक परिजन की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई।