बहराइच: मोहम्मद नगर पहुंची जिलाधिकारी ने गेहूं की क्रॉप कटिंग कराई, बीमा कंपनी को फसल बीमा योजना का लाभ देने के दिए निर्देश
बुधवार को डीएम मोनिका रानी ने मोहम्मद नगर के किसान के खेत में पहुंचकर गेहूं की क्रॉप कटिंग कराई इस दौरान उन्होंने बीमा कंपनी के जिला प्रबंधक को निर्देश दिया है कि जनपद के सभी विमित कृषकों को नियमानुसार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने किसानों से फसल बीमा करा कर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया।