बहराइच: धरसवा इलाके में गेहूं के खेत में अचानक लगी आग, गेहूं की फसल जलकर हुई राख, हुआ भारी नुकसान
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत धरसवा इलाके में गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। धू धू कर आग जलने लगी। जिससे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं भारी नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने जानकारी देते हुए बताया कि गेहूं के खेत में आग लगी थी। जिसे बुझा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।