बहराइच: गल्ला मंडी के पास अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, नगर पालिका ने 20 दुकानों पर की कार्रवाई
जिले के दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत गल्ला मंडी के पास अवैध अतिक्रमण पर नगर पालिका प्रशासन के द्वारा कार्यवाही की गई है। इस दौरान अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर से सभी दुकानों को हटाया गया है। बुधवार को ईओ के द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि 20 दुकानों पर कार्रवाई की गई है। वहीं संबंधित को दिशा निर्देश भी दिए गए हैं।