ओबरा: करगरा गांव में सोन नदी में मछली पकड़ने गए एक मछुआरे पर मगरमच्छ का हमला, किया गया जिला अस्पताल रेफर
चोपन थाना क्षेत्र के करगरा गांव में सोन नदी में मछली पकड़ने गए एक मछुआरे पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मगरमच्छ ने मछुआरे को अपने जबड़ों में जकड़कर पानी की ओर खींचने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों की बहादुरी से उसकी जान बच गई।