बिजनौर: बिजनौर में वन विभाग ने पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाई नई मुहिम, शैक्षणिक संस्थानों में स्थापित किए गए बीज बैंक
Bijnor, Bijnor | Jun 29, 2026 बिजनौर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर वन विभाग ने एक नई मुहिम की शुरुआत की है। सोमवार सुबह 11:00 बजे डीएफओ के आदेश पर वन विभाग ने जिले के तमाम शैक्षणिक संस्थानों मे बीज बैंक स्थापित किए हैं। रेंजर महेश गौतम ने बताया कि युवाओं को पर्यावरण के प्रति सजग करने और इस अभियान में जोड़ने के लिए यह बीज बैंक अभियान चलाया गया है।