हरदोई: अंबेडकर उद्यान पार्क में करोड़ों के घपले की जांच के लिए सीतापुर प्रशासन की टीम हरदोई पहुँची
Hardoi, Hardoi | Oct 8, 2025 उत्तर प्रदेश लोकायुक्त के निर्देश पर सीतापुर जिले की एक उच्च स्तरीय प्रशासनिक जांच टीम हरदोई पहुंची।यह टीम शहर के अंबेडकर उद्यान/पार्क में करोड़ों रुपये के वित्तीय घपलों की जांच कर रही है।जांच का विषय उद्यान में हुए सफाई, तालाब की खुदाई, सिल्ट निकलवाने, इंटरलॉकिंग, विद्युतीकरण और सौंदर्याकरण कार्यों में कथित अनियमितताएं हैं।