आज उज्जैन पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस कंट्रोल रूम पर जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिक, महिलाएँ और बुजुर्ग अपनी समस्याएँ लेकर पहुँचे। अधिकारियों ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना तथा मौके पर ही कई मामलों में समाधान की दिशा में कार्रवाई के निर्देश दिए।