सहारनपुर: सहारनपुर में अवैध पशु कटान का भंडाफोड़, दो आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार; मृत कटिया, हथियार और मांस काटने के उपकरण बरामद
सहारनपुर में अवैध पशु कटान के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच कोतवाली मंडी क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े गोरखधंधे का खुलासा किया है। निसार रोड पर एक मीट की दुकान के पास छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो लोगों को अवैध रूप से पशु कटान करते हुए गिरफ्तार किया है। मौके से एक मृत कटिया (भैंस) के अवशेष, दो अवैध छुरियां, कुल्हाड़ी, चापड़, लोहे के हुक, स्टील के बर्तन मिले है