रघुराजनगर नगरी: शुक्ला बरदाडीह: शराबी पति ने पत्नी को पीटा, लहूलुहान पत्नी कोलगवां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची
कोलगवां के शुक्ला बरदाडीह में शराबी पति कामता चौधरी पत्नी सुगम चौधरी के साथ गाली गलौज कर रहा था । गाली गलौज का विरोध करने पति कामता ने पत्नी सुगम को बेदम पीट दिया । मारपीट में लहूलुहान पत्नी पड़ोसियों की मदद से कोलगवां थाना जाकर पति कामता के खिलाफ शुक्रवार शाम 4 बजे रिपोर्ट दर्ज कर दी है । पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति को तलाश रही है ।