इचाक: दुकान में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
दुकान में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद ईचाक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरकाखुर्द में बीते 28 मार्च को हुई दुकान चोरी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए चोरी गए सामान भी बरामद कर लिया गया है।