तिर्वा: तिर्वा कस्बे में दबंगों ने व्यापारी की कार को ईंट व हाकी से किया क्षतिग्रस्त, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई
Tirwa, Kannauj | Apr 24, 2026 इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गसीमपुर गांव निवासी विकास पुत्र राम प्रकाश यादव कस्बे के जवाहर नगर में उमर्दा ब्लाक के सामने किराए के मकान पर रहते हैं। इनका कमरा मकान की दूसरी मंजिल पर है और यह अपनी कर मकान के बाहर फुटपाथ पर खड़ी करते हैं। गुरुवार शाम 8:30 बजे पर कार मकान के बाहर खड़ी थी। तभी दूसरी कार पर सवार होकर तीन युवक आए और हमलावर हो गए।