आगर जिले के रणायरा राठौर गांव में मंगलवार शाम 26 वर्षीय युवक सूरज पिता गोपाल सिंह ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था।तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल आगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया,जहां उसका उपचार जारी था।लेकिन उपचार के दौरान आज युवक की मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही आगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बुधवार शाम करीब 7 बजे मर्ग कायम किया है