बलिया: पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने समस्त शाखाओं एवं पुलिस कार्यालय में हो रही पार्किंग का किया निरीक्षण
Ballia, Ballia | May 21, 2026 पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा गुरुवार की दोपहर 12 बजे समस्त शाखाओं एवं पुलिस कार्यालय में हो रहे पार्किंग व अन्य कार्य का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला एवं प्रतिसार निरीक्षक राम बेलास सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे।