कोडरमा: आंगनबाड़ी यूनियन (सीटू) का जिला सम्मेलन संपन्न, संतोषी अध्यक्ष और बेबी सचिव नियुक्त
झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका यूनियन (सीटू) का तीसरा जिला सम्मेलन रविवार को साहु धर्मशाला में संपन्न हुआ. सम्मेलन की अध्यक्षता शोभा प्रसाद, विमला देवी और संतोषी देवी की तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडल ने किया. सम्मेलन का उदघाटन करते हुए सीटू के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने कहा कि सेविका सहायिका जितना काम करती है, उसका उचित मानदेय नहीं मिलता है.