गोरखपुर: सीएम ने फरियादियों को आश्वस्त किया, कहा- हर शिकायत का होगा समाधान, अफसरों को सख्त निर्देश दिए
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद सीएम ने जनता दर्शन में पहुंचे लोगों से मुलाकात की।गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन में उन्होंने करीब 200 फरियादियों की समस्याएं सुनीं।सभी को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों का समाधान कराया जाएगा।मुख्यमंत्री खुद लोगों के बीच पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याए सुनी।