हंडिया: दहेज हत्या मामले में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
उतरांव थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त यादवेन्द्र प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर परिवार के अन्य लोगों के साथ मिलकर दहेज की मांग को लेकर महिला को प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को दगमढा तिराहा से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की। शुक्रवार 04 बजे मिली जानकारी।