मुज़फ्फरनगर: कलेक्ट्रेट में आवारा कुत्तों का खौफ, टॉयलेट जा रहे युवक को कुत्तों के झुंड ने घेरकर किया घायल
कलेक्ट्रेट में आवारा और खूंखार कुत्तों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार दोपहर को एक और मामला सामने आया है, जिसमें कलेक्ट्रेट स्थित शौचालय में टॉयलेट करने के लिए आए एक युवक पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। युवक के पैर को बुरी तरह से काटकर कुत्तों ने उसे घायल कर दिया।जैसे ही युवक शौचालय की तरफ पहुंचा, वैसे ही कुत्तों ने उसे घेर लिया।