मुज़फ्फरनगर: चरथावल थाना क्षेत्र के गांव रोनी हरजीपुर में अज्ञात चोरों ने 6 किसानों की ट्यूबवेल से की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
चरथावल थाना क्षेत्र के गांव रोनी हरजीपुर बीती रात अज्ञात चोरों के द्वारा जंगल में लगी 6 किसानों की ट्यूबवेल पर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। जैसे ही रविवार की सुबह किसान अपने खेत पर पहुंचे तो उनके द्वारा अपनी ट्यूबवेल पर चोरी की घटना को देखकर तुरंत पूरे मामले की जानकारी चरथावल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी।