बिजनौर: कस्बा झालू में नहटोर मार्ग पर जंगल से घर जा रहे बाइक सवार युवक को ट्रक ने मारी टक्कर बाइक सवार की मौत
Bijnor, Bijnor | Jul 19, 2024 बिजनौर के कस्बा झालू में नहटोर मार्ग पर अपने जंगल से देर रात वापस जा रहे मोहल्ला नसीरियांन निवासी अमित पुत्र आनंदपाल को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में अमित की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मृतक युवक के शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और आगे की कारवाही में जुट गई है