परसिया: वेकोलि की भोकई डिस्पेंसरी के बुरे हाल: सफाई नहीं, समय पर एंबुलेंस भी नहीं मिलती
वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड वेकोलि पेंच एरिया की भोकई डिस्पेंसरी के बुरे हाल है। अस्पताल में सफाई नहीं होती। वहीं सुविधाएं शून्य है। एंबुलैंस भी समय पर नहीं मिलती। मजदूर संगठन एचएमएस के अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने शुक्रवार को एक बजे कहा कि पेंच एरिया में सबसे ज्यादा उत्पादन वाले उपक्षेत्र के साथ ये किया जा रहा है।