खरगोन शहर के बस स्टैंड क्षेत्र में नगर पालिका के द्वारा अतिक्रमण हटाओ मुहिम चलाई गई। इस दौरान बस स्टैंड के पास संचालित दुकानदारों के द्वारा बाहर रखे सामान को नगर पालिका अमले ने जब्त किया। नगर पालिका के राजस्व अधिकारी महेश वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में लगातार इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।