मध्य प्रदेश पटवारी भर्ती परीक्षा 2022 का परिणाम अंतिम रूप से जारी कर दिया गया है। मध्य प्रदेश शासन से मिले निर्देशों के अनुसार पटवारी भर्ती परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की काउंसलिंग 14 फरवरी 2024 को उनके आवंटित जिलों में की जाएगी इसके चलते ही खरगोन कलेक्टर कार्यालय में चयनित पटवारी की काउंसलिंग प्रातः 10:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक काउंसलिंग की जाएगी।