जिले में इन दिनों किसानों की गेहूं की फसल पर बीमारी का प्रकोप देखा जा रहा है। ऐसे में किसान सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। वहीं खरगोन जिले के कृषि विभाग के अधिकारी लगातार किसानों के खेतों में पहुंचकर निरीक्षण कर रहे। अधिकारियों का कहना है कि गेहूं की फसल पर इल्ली का प्रकोप है।