खरगौन: नवग्रह मेले में 22 फरवरी को बाबा नवग्रह की पालकी भ्रमण के बाद मेले का होगा समापन, नगर पालिका ने कार्यक्रम में किया बदलाव
खरगोन शहर में चल रहे 131वें मेले में पहले नवग्रह महाराज लव लश्कर के साथ पालकी में सवार होकर भ्रमण करेंगे। उसके बाद ही मेले का समापन होगा। इसका निर्णय नगर पालिका व मेला समिति ने व्यापारियों की मांग के साथ ही परंपरा निर्वहन के चलते नवग्रह महाराज के भ्रमण के बाद ही मेले का समापन करने की घोषणा की है। 22 फरवरी को आने वाले गुरुवार को नवग्रह महाराज की पालकी निकलेगी