जैतपुर: निर्माण समिति सभापति की भूमि पर 60 घनमीटर रेत जब्त
बुढार तहसील प्रशासन ने ग्राम खैरहा में जिला पंचायत निर्माण समिति सभापति जगन्नाथ शर्मा की भूमि पर भंडारित करीब 60 घनमीटर रेत जब्त की है। दस्तावेज प्रस्तुत नहीं होने पर कार्रवाई की गई। वहीं शर्मा ने कहा कि पंचायत के सड़क व बाउंड्री निर्माण कार्य के लिए रेत रखी गई थी और कार्रवाई गलत है। कारवाही की पुष्टि तहसीलदार ने सोमावर सुबह 9 बजे की है।