कसिया: कसया पुलिस ने गोवध के मुकदमें में वांछित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कसया पुलिस ने गोवध के मुकदमें में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कसया थाने के SHO गिरजेश उपाध्याय ने उपनिरीक्षक रूपेन्द्र पाल सिंह व कुलदीप मौर्य तथा का. आशुतोष कुमार सिंह की पुलिस टीम के साथ गोवध के मुकदमें में वांछित अभियुक्त अभिमन्यु सिंह पुत्र स्व. जनक सिंह निवासी उबधि बखारी थाना सिसवन जनपद सिवान बिहार को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है