सनावद मे विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सुबह दस बजे से नगर पालिका द्वारा सूत मिल ग्राउंड पर विधायक सचिन बिरला व नपा अध्यक्ष की उपस्थिति मे विभिन्न प्रजातियों के 200 पौधों का रोपण किया गया।इस दौरान विधायक सचिन बिरला ने अपने उद्बोधन मे कहा कि नगर पालिका द्वारा पौधा रोपण का करना पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण कदम है।