शाहजहांपुर के पुवायां में एक दरोगा पर सुविधा शुल्क मांगने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता ने एसपी और सीओ से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। बड़ागांव निवासी कमला देवी का आरोप है कि मामले के विवेचक दरोगा उनसे रुपये की मांग कर रहे हैं और पैसे न देने पर बेटे को जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं।