चुनार: चोपन प्रयागराज एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्रियों को जहर खुरानों ने बनाया शिकार, बिस्कुट खिलाकर कीमती सामान और रुपए लुटे
चोपन प्रयागराज एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्रियों को अपना शिकार बनाया है। चुनार कोतवाली क्षेत्र के गौरा गांव के शालू पांडेय अपने पिता, पुत्र और भाई के साथ मध्य प्रदेश के सिंगरौली गए थे, वह इसी ट्रेन से चुनार लौट रहे थे कि प्रयागराज के पास सहयात्री द्वारा बिस्किट खिलाया जिसके बाद सभी बेहोश हो गए। चुनार रेलवे स्टेशन पर होश आया तो कीमती सामान और रुपए गए थे।