धनसोई थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छतौना गांव में छापेमारी कर 54 विदेशी टेट्रा शराब के साथ विक्रेता गुड्डू कुशवाहा को बुधवार को 11:00 बजे दिन में गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष रितेश कुमार दुबे ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि छतौना गांव में एक व्यक्ति के घर शराब का भंडारण कर उसे बिक्री किया जा रहा है।