शाहपुरा: नर्मदा में बहाई गई अवैध भंडारित तीन हाइवा रेत, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में जबलपुर अनुभाग के ग्राम बहोरीपार में नर्मदा नदी किनारे शासकीय भूमि पर अवैध रूप से भंडारित पाई गई लगभग 3 हाईवा रेत को जेसीबी की सहायता से वापस नदी में प्रवाहित कर दिया गया। अनुविभागीय राजस्व अधिकारी जबलपुर अभिषेक सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्यवाही में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी बरगी अंजुल अयक मिश्रा, तहसीलदार प्रद