वजीरगंज के मुड़िया सतासी में बड़ा हादसा: धान की रोपाई के लिए मजदूरों को लेकर जा रहा ट्रैक्टर पलटा, करीब दो दर्जन मजदूर व बच्चे दबे, दो की हालत गंभीर; प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे
बदायूं के थाना वजीरगंज क्षेत्र के मुड़िया सतासी में धान की रोपाई के लिए मजदूरों को लेकर जा रहा ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में करीब दो दर्जन मजदूर और बच्चे दब गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही एसडीएम बिसौली, सीओ बिसौली, नायब तहसीलदार, कानूनगो और चौकी प्रभारी बगरैन मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
#Badaun #Wazirganj #MudiaSatasi #TractorAccident #BreakingNews BadaunNews UPNews AccidentNews Bisouli
Bisauli, Budaun | Jul 18, 2026