कोतमा: बिजुरी में कांग्रेस ने मंत्री दिलीप जायसवाल के घर के सामने प्रदर्शन का प्रयास किया, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Kotma, Anuppur | Jan 4, 2026 रविवार 4:00 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने इंदौर में दूषित जल से हुई लोगों की मौत के विरोध में हनुमान मंदिर तिराहा बिजुरी में धरना प्रदर्शन करने के बाद कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल के घर के पास घंटा घड़ियाल बजाने के लिए जा रहे थे इसी दौरान स्टेट बैंक के समीप पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।