मिली जानकारी के अनुसार मुंगावली पुलिस को शनिवार को शाम लगभग 7:30 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि नई मंडी के पास कोई हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से मुंगावली निवासी संजय सांसी उम्र 35 वर्ष को कच्ची शराब बेचते पाए जाने पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।