रामपुर: पटवाई थाना क्षेत्र में आठ दिन के बच्चे की इलाज के दौरान हुई मौत, दो अस्पताल और एक लेब किया गया सील
Rampur, Rampur | May 9, 2026 शनिवार को सुबह 11 बजे जिला अस्पताल में बच्चे के शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई। जानकारी के अनुसार थाना पटवाई क्षेत्र के ग्राम ठिरिया सालेपुर निवासी मनोज कुमार की पत्नी संध्या ने एक मई को पटवाई के ज्योति क्लीनिक में नॉर्मल डिलीवरी से एक बच्चे को जन्म दिया था। मंगलवार को बच्चे की हालत बिगड़ी तो पटवाई के मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया।