प्रतापगढ़: लगातार बारिश का कहर: तलाई मोहल्ले में जर्जर मकान की बालकनी भरभराकर गिरी, बड़ा हादसा टला
प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश अब पुराने और जर्जर भवनों के लिए खतरे की घंटी साबित होने लगी है। शहर के तलाई मोहल्ले में शनिवार देर रात को एक पुराने मकान की प्रथम मंजिल पर बनी बालकनी और छज्जा अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के समय पूरा इलाका तेज आवाज से गूंज उठा, जिससे आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। राहत की बात यह रही कि घ