सूरजपुर: जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में सांसद चिंतामणि महाराज ने योजनाओं की की समीक्षा
सूरजपुर जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद चिंतामणि महाराज ने कलेक्टर रीना जमील की उपस्थिति में जिले में संचालित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों के कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई।